सेल डीएसपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ आयोजित

दुर्गापुर (अमन राय) :हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है. योग हमारे भारत की पहचान है. जो कई सदियों से भारत में किया जाता है. भारत की पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया. आज पूरे देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. सेल डीएसपी के श्री बीपी सिंह, प्रभारी निदेशक (बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट) और कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टील क्लब, ए-जोन में योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में योग का अभ्यास किया। इस अवसर पर सेल डीएसपी एवं इस्को के डायरेक्टर इंचार्ज बी.पी. सिंह ने योग के महत्व के बारे में बताया साथ ही नियमित योग करने की सभी को सलाह दी. इसी क्रम में डीएसपी मुख्य अस्पताल के कांफ्रेंस हॉल में विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों ने भी योगाभ्यास किया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?